{"_id":"6ae03099dd317e86b1009234","slug":"road-built-overnight-in-agra-s-dhuliyaganj-councillor-alleges-poor-construction-and-covered-manholes-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: सुबह तक जिस मार्ग से गुजरना था मुश्किल, रात में ही बन गई सीसी सड़क; पार्षद ने इसलिए उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: सुबह तक जिस मार्ग से गुजरना था मुश्किल, रात में ही बन गई सीसी सड़क; पार्षद ने इसलिए उठाए सवाल
Tue, 27 Oct 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:33 AM IST
सार
आगरा के धूलियागंज में नमक की चक्की से जैन मंदिर पाय चौकी रोड पर रातोंरात बनी सीसी सड़क के निर्माण में पार्षद आरती शर्मा ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मैनहोल दबा दिए गए और निर्माण मानकों का पालन नहीं हुआ। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने शिकायत पर जांच कराने और अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
धूलियागंज में रातोंरात बना दी सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के धूलियागंज स्थित नमक की चक्की, जैन मंदिर पाय चौकी रोड पर रातोंरात सीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया। धनकोट फव्वारा की पार्षद आरती शर्मा ने निर्माण में भारी अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरानी सड़क खोदे बिना ही निर्माण किया गया और सभी सीवर चैंबर के ढक्कन इसके अंदर दबा दिए गए। इससे सीवर लाइन की सफाई मुश्किल हो जाएगी।
पार्षद ने बताया कि रात 12 बजे तक निर्माण की सुगबुगाहट तक नहीं थी लेकिन सुबह 6 बजे सीसी से नई सड़क बनी मिली। निर्माण से पहले पुरानी सड़क की खुदाई, मलबा हटाने और जीएसबी डालनी चाहिए थी। किसी मानक का पालन नहीं किया गया। पार्षद को जानकारी तक नहीं दी गई। अपूर्व शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार से निर्माण कार्य का आधिकारिक वर्क ऑर्डर मांगा लेकिन ठेकेदार दिखा नहीं सका।
सड़क ऊंची बना देने से घरों के अंदर पानी भर जाएगा। उन्होंने नगर आयुक्त से जांच कराने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। पार्षद की शिकायत पर जांच कराएंगे।