{"_id":"5ec503da8ebc3e906c6ef56d","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-express-way-dcm-with-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम ट्रक से टकराई, परिचालक की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम ट्रक से टकराई, परिचालक की मौत, 19 घायल
Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
सार
दिल्ली से प्रतापगढ़, मऊ, इलहाबाद, जोनपुर जा रहे थे प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक गंभीर रूप से और 18 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
गंभीर हालत में चालक-परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिचालक की मौत हो गई। वहीं घायल मजदूरों को एंबुलेंस से सैफई रेफर कर दिया गया। डीसीएम में सवार 42 प्रवासी मजदूर दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहे थे।
सरकारी बस से पहले आई मौत, सीतापुर जा रहे प्रवासी मजदूर की बेटी को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
दिल्ली स्थित लोहा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने अपने घर जाने के लिए बुधवार सुबह 2500 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से एक डीसीएम वाले से प्रतापगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद और मऊ जाने तक का सौदा किया। 42 सवारियों से भरी डीसीएम दिल्ली से निकलने के बाद दोपहर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर पहुंची।

Trending Videos
दोपहर करीब 12 बजे थाना नगला खंगर क्षेत्र में खंबा संख्या 73-4 पर डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 18 प्रवासी मजदूर भी घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी कठफोरी मोहर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने एक्सप्रेस वे अथॉरिटी को सूचित कर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। प्रवासी मजदूरों के साथ दुर्घटना की जानकारी पर थाना नगला खंगर, थाना सिरसागंज की पुलिस फोर्स और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ईरज राजा मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को जिला अस्पताल और घायल मजदूरों को सैफई रवाना कर दिया गया।
उपचार के दौरान परिचालक ओमप्रकाश पुत्र पुजारी निवासी आंबेडकर नगर की मौत हो गई। सीओ सिरसागंज ईरज राजा ने बताया कि 18 घायल मजदूरों को सैफई भेजा गया है। शेष लोगों को सिरसागंज के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डीसीएम ट्रक से टकराई है। डीसीएम में दिल्ली से आ रहे 42 मजदूर सवार थे। इनमें से 18 घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर कट और कठफोरी कट पर पुलिस की चेकपोस्ट बनी है। यहां से किसी अनाधिृत वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है। राजेश कुमार, एसपी देहात