फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident Migrant Worker Daughter Death Mainpuri

सरकारी बस से पहले आई मौत, सीतापुर जा रहे प्रवासी मजदूर की बेटी को ट्रक ने रौंदा

Wed, 20 May 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 May 2020 12:41 AM IST
सार

  • हरियाणा से ट्रक में सवार होकर सीतापुर के लिए निकला था मजदूर परिवार
  • पुलिस ने ट्रक रोककर मजूदरों को नीचे उतरवाया, बस का कर रहे थे इंतजार

विज्ञापन
Road Accident Migrant Worker Daughter Death Mainpuri
मृतक बच्ची का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जा रहे प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय पुत्री को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से पुलिस का बैरियर भी टूट गया। सड़क किनारे मौजूद अन्य परिजन बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन

 
सीतापुर जिले के थाना रामकोट के गांव बबूरी निवासी शिवकुमार अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के चलते कामकाज बंद होने पर शिवकुमार 18 मई की शाम पत्नी सीमा, बड़ी बेटी कविता, छह वर्षीय छोटी बेटी प्रियंका, भाई कमलू, आरती पत्नी कमलू, साला अंकित व साले की पत्नी ललिता के साथ घर जाने के लिए एक ट्रक में सवार होकर निकले।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें:  मथुराः कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची, प्रशासन ने सील किया एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के तहत खिदरपुर बॉर्डर के पास बैरियर पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोककर उसमें सवार करीब 18 मजदूरों को उतार लिया। सभी मजदूरों को सड़क किनारे बिठा दिया गया। पुलिसकर्मी मजदूरों को रवाना करने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस के बैरियर को तोड़ते हुए प्रियंका को चपेट में ले लिया। हादसे में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई।
 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा करके ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कमाया कुछ नहीं, बेटी को खो दिया 

सड़क हादसे में प्रियंका की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप सहित अन्य परिजन बेसुध हो गए। किसी तरह वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। शिवकुमार रोते हुए सिर्फ यही कह रहा था कि लॉकडाउन ने उसकी बेटी को छीन लिया। परदेश में वह कमाने के लिए आया था। रुपया पैसा तो कुछ नहीं कमाया, अपनी बेटी को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। बेसुध परिजनों को देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। 

समय से नहीं मिली बस

हादसे के वक्त बच्ची के परिजनों सहित करीब 24 श्रमिक सड़क किनारे बैठकर प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई बस का इंतजार कर रहे थे। अधिकांश मजदूर यहां सुबह करीब पांच बजे वाहनों से उतारे गए थे, लेकिन उनके लिए समय से बस का इंतजाम नहीं हो सका। अगर समय से बस उपलब्ध कराकर प्रशासन मजदूरों को रवाना कर देता तो शायद यह हादसा नहीं होता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed