{"_id":"5bf0eeb6bdec22693d1222f9","slug":"road-accident-in-govardhan-3-people-dead-and-5-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में भीषण हादसा, लगन चढ़ाकर लौटे रहे दुल्हन के भाई सहित तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में भीषण हादसा, लगन चढ़ाकर लौटे रहे दुल्हन के भाई सहित तीन की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में शनिवार की देर रात सफारी गाड़ी के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दुल्हन के भाई समेत पांच घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। बरसाना के यह सभी लोग फरह के बेरी की गढ़ी गांव में लगुन चढ़ाकर लौट रहे थे। तीन लोगों की मौत से बरसाना गम में डूब गया। सभी बाजार बंद रहे।
बरसाना के रहने वाले देवी ठाकुर की बेटी की लगन सगाई शनिवार की दोपहर को फरह के गांव बेरी की गढ़ी में गई थी। सगाई समारोह संपन्न होने के बाद देर रात को सभी लोग अलग-अलग वाहनों से वापस लौट रहे थे। लड़की के भाई समेत सात लोग सफारी गाड़ी से बरसाना आ रहे थे।
जब सफारी गोवर्धन क्षेत्र में गांठौली बाईपास पर महमूदपुर गांव के पास पहुंची तो यहां निर्माणाधीन पुलिया के पास पड़े सरिया और अन्य सामान से टकराते हुए पलट गई। सफारी में चालक समेत सभी आठ लोग फंस गए। पुलिया के पास पड़े मैटीरियल की सुरक्षा में लगे चौकीदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सूरज (23) पुत्र घनश्याम, लोकेश (21) पुत्र अशोक और भगवत (58) पुत्र पन्नीलाल निवासी बरसाना की मौत हो चुकी थी।
हादसे में घायल धीरज पुत्र महावीर, प्रेम सिंह पुत्र प्रभाती, सोनू पुत्र देवी सिंह, चालक धर्मेंद्र उर्फ सुभाष और जतिन पुत्र राधाबल्लभ घायल हैं। धीरज की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल और मरने वाले बरसाना के हैं। तीन लोगों की मौत से बरसाना में बाजार बंद रहे।