फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Road Accident News: many people dies after truck crushes auto in firozabad

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रॉला, दो छात्राओं सहित चार की मौत

Fri, 27 Nov 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Road Accident News: many people dies after truck crushes auto in firozabad
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना: ट्रक के नीचे दबा टेंपो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे सीमेंट की बोरियों से भरा टॉला टक्कर के बाद आगे जा रहे टेंपो पर पलट गया। इससे हादसे में बीटीसी की दो छात्राओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। घायल टेंपो चालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। ट्रॉला के चालक और खलासी मौके से भाग गए हैं।  

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- आगरा: ऑपरेशन में चिकित्सक की बड़ी लापरवाही, मरीज के पेट में छोड़ दिया सर्जिकल ब्लेड

विज्ञापन

 


फरिहा मार्ग पर एक टेंपो सवारी लेकर फिरोजाबाद की तरफ जा रहा था। टेंपो में चालक के अतिरिक्त बीटीसी 2019 बैच की दो छात्राएं, एक महिला और सात साल का बच्चा सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कोटला में भूतेश्वर मंदिर के पास एक ट्रॉला (यूपी 75 एटी 4322) ने आगे जा रहे टेंपो में टक्कर मारी, इसके बाद टॉला टेंपो पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉला के आगे के हिस्से में टेंपो बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए।

हादसा देखकर सहमे लोग

ग्रामीणों ने किसी तरह टेंपो चालक को बाहर निकाला। इस दौरान शेष चार सवारियां बुरी तरह से ट्रॉला के नीचे दबीं रहीं। कुछ देर तक छटपटाने के बाद चारों ने दम तोड़ दिया। क्रेन से ट्रॉला का आगे का हिस्सा उठा कर चारों के शवों को निकाला गया।

हादसे में मृत बीटीसी 2019 बैच की छात्रा छात्रा किरन (22) पुत्री जितेंद्र राजपूत निवासी पक्का बाग इटावा और छात्रा तृप्ती चौधरी (23) पुत्री कृष्णकांत चौधरी निवासी कटरा सहाब इटावा शामिल हैं। वहीं, महिला और सात साल के बालक की पहचान नहीं हुई है। टेंपो चालक का नाम भी पता नहीं चल सका है। छात्राएं इटावा से ही टेंपो से फिरोजाबाद आईं थीं।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed