फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rld President Jayant Chaudhary Jansabha In Mathura One Crore Job Will Given To Youth

मथुरा में आशीर्वाद पथ जनसभा: किसान और जवान के हाथ में होगी खजाने की चाबी, जयंत बोले- एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार

Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मथुरा से सांसद रह चुके हैं। जाट बाहुल्य समीकरण को फिट बैठाने के लिए बुधवार को जनसभा में जयंत चौधरी आए। यहां उन्होंने नौजवानों को नौकरी देने की घोषणा भी की। वहीं ब्राह्मण समाज की तरफ से उन्हें पगड़ी भी पहनाई गई।

विज्ञापन
Rld President Jayant Chaudhary Jansabha In Mathura One Crore Job Will Given To Youth
मथुरा में जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार यूपी की जनता सरकारी खजाने को बेचने वालों को सत्ता से बाहर करने जा रही है। 2022 में प्रदेश के खजाने की चाबी किसानों और नौजवानों के हाथों में होगी। रालोद की सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। जयंत ने यह बातें बुधवार को मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन

यूपी की सत्ताधीरी सरकार झूठ में नंबर वन
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की सत्ताधारी सरकार झूठ में नंबर वन है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके किसानों की लागत दोगुनी कर दी है। आज डीएपी खाद के लिए किसानों को जान देनी पड़ रही है। वादा किया कि सरकार में शामिल हुए तो युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने का काम करेंगे। उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर देंगे। उन्होंने यूपी पुलिस के मनोबल को ध्यान में रखते हुए तमाम बातें कहीं। कहा कि पुलिस भर्ती में उम्र सीमा को बढ़ाया जाएगा। बिजली के पुराने बिल माफ होंगे और अगली दरें हाफ होंगी। 

विज्ञापन

इन नेताओं ने भी किया संबोधित
इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि आजादी से आज तक केवल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरन सिंह ने ही किसानों के हित में कानून बनाए थे। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि वह क्षेत्र के नौजवानों के भविष्य की खातिर संघर्ष कर रहे हैं, इसके लिए बार-बार जेल जाने को तैयार हूं। आशीर्वाद पथ कार्यक्रम को डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. योगेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता चौ. सतवीर सिंह प्रधान व संचालन बाबूलाल प्रमुख और जगपाल चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, अनूप चौधरी, राजेंद्र सिकरवार, भगवती प्रसाद,  कैलाश प्रधान, केदार पहलवान, राजकुमार नरवार, शोभित चौधरी, कालीचरन चौधरी समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed