{"_id":"69b0f032e912c673580d8794","slug":"rise-in-blood-pressure-and-diabetes-patients-at-sn-medical-college-opd-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health: नमक की मात्रा कम लें, चिकनाई वाले भोजन से करें परहेज; बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए करें उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: नमक की मात्रा कम लें, चिकनाई वाले भोजन से करें परहेज; बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए करें उपाय
Wed, 11 Mar 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:01 AM IST
सार
मौसम में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण आगरा में रक्तचाप और मधुमेह के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 400-450 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला
विस्तार
मौसम में बदलाव और खानपान की लापरवाही से रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। मंगलवार को 450 रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की जांच की गई।
डॉ़ प्रभात अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। हर रोज 400 से 450 रोगी ओपीडी में आ रहे हैं। खानपान में लापरवाही, अनियमित दिनचर्या और सर्दी की दवाएं गर्मी में भी सेवन करने से ये समस्याएं हो रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को परीक्षण के बाद दी गई सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की सलाह दी है।
इन बातों का रखें ध्यान
- ज्यादा तेल-मसाले और चिकनाई वाले भोजन से परहेज करें
- रोज सुबह हल्का व्यायाम या टहलें
- भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें
- धूम्रपान, तंबाकू और नशे से दूर रहें।
- तबीयत ज्यादा खराब लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें।