{"_id":"641de7a9c38b00bd6c0d6426","slug":"rickshaw-driver-cheated-in-the-name-of-pradhan-mantri-awas-yojana-mainpuri-news-c-25-1-101552-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिक्शा चालक से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिक्शा चालक से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी
Fri, 24 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भोगांव।
गांव मिर्जापुर के रहने वाले एक ई-रिक्शा को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी बाबूराम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम आकाश वर्मा बताया, कहा कि आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया है। किस्त डालनी है, इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है। आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कई बार में 59200 रुपया अपने खाता में डलवा लिए। जानकारी करने पर पता चला कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। 22 मार्च को उसके पास फिर उक्त व्यक्ति ने फोन कर 20 हजार रुपया की मांग की है। बाबूराम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।