Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired sub inspector dies in Central Jail sentenced to life imprisonment Family members made this allegation

UP News: केंद्रीय कारागार में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, आजीवन कारावास की थी सजा; परिजनों ने लगाया ये आरोप

Sat, 07 Sep 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

आगरा के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की काट रहे सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त दरोगा को सही समय पर एसएन में उपचार के लिए भर्ती नहीं कराया गया, जिसकी वजह से जान चली गई। 
 

विज्ञापन
Retired sub inspector dies in Central Jail sentenced to life imprisonment Family members made this allegation
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेवानिवृत्त दरोगा सतीश चंद्र शर्मा(64) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि समय रहते उन्हें एसएन अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी जेल अस्पताल में भर्ती था। हालत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन जान नहीं बची।
विज्ञापन


मूलरूप से नारखी, फिरोजाबाद निवासी सतीश शर्मा दरोगा थे। वर्ष 2014 में थाना नारखी क्षेत्र में जाहिद नामक युवक की हत्या में सतीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जमानत पर रिहाई के बाद बहाली होने पर अलीगढ़ में रहने लगे। एक बेटी और दो बेटे हैं। 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए। 23 अप्रैल को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध किया गया। एक महीने पहले केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया था। बेटे रिंकू ने बताया कि पिता सोरायसिस, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर से पीड़ित थे। उपचार चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती होने के लिए गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में एक परिचित एडीजी को भी इसके लिए पत्र लिखा था। मगर, सुनवाई नहीं हुई। जेल प्रशासन ने अपने परिसर में ही स्थित अस्पताल में भर्ती रखा। पांच दिन पहले उनकी हालत खराब हुई। बृहस्पतिवार को ज्यादा हालत बिगड़ने पर एसएन अस्पताल लेकर आए, जहां पहुंचने से पहले मौत हो गई। अब रिंकू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।


उधर, जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि बंदी को गंभीर बीमारी थी। जेल अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर एसएन में भर्ती कराने ले जा रहे थे। मगर, डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed