फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired soldier injured in road accident dies

Agra News: सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त सैनिक की हुई मौत

Tue, 10 Dec 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier injured in road accident dies
- मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना करहल क्षेत्र में 25 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त सैनिक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। मृतक के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी सुनील चौहान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद सैफई अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। 25 नवंबर को अपनी स्कूटी से वह ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर एक बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। वहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान सुनील चौहान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के पुत्र यशवर्धन ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed