{"_id":"63e30308a88997d528010307","slug":"retired-itbp-officer-got-trapped-cheating-more-than-one-crore-rupees-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये
Wed, 08 Feb 2023 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:33 AM IST
सार
आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर को इस गिरोह ने पूरी तरह अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर से 1.80 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में जारिफ, नीरज व अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी मथुरा व भरतपुर से की गई। ठगी की रकम के लिए 20 से ज्यादा खाते इस्तेमाल किए गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: युवती के साथ कमरे में मिला यूपी 112 में तैनात सिपाही, टीम के साथ पहुंच गए सीओ, दरवाजा खुलवाया फिर जो हुआ..
ये भी पढ़ें - गेस्ट हाउस पर छापा: देह व्यापार करती मिलीं शादीशुदा महिलाएं, अंदर का नजारा देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
ये है मामला
आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट ने दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस को शिकायत दी थी कि वह व्हाट्सएप के जरिये एक युवती के संपर्क में आए थे। इसके बाद वीडियो कॉल होने लगी। कुछ दिन बाद युवती ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का इंस्पेक्टर रामकुमार मल्होत्रा बताते हुए उनसे पैसे ठग लिए।
विज्ञापन
युवती ने कर ली आत्महत्या
इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने फोन किया कि जिस युवती से बात करते थे उसने खुदकुशी कर ली है। ऐसे में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो रहा है। इसके बाद आरोपियों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अफसर व गृहमंत्रालय का अधिकारी बताकर मामले को रफादफा करने की एवज में कई बार में कुल 1.80 करोड़ रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: युवती के साथ कमरे में मिला यूपी 112 में तैनात सिपाही, टीम के साथ पहुंच गए सीओ, दरवाजा खुलवाया फिर जो हुआ..
200 मोबाइल और 20 बैंक खातों की खंगाली गई डिटेल
पीड़ित की शिकायत पर एसीपी रमेश चंदरलांबा की देखदेख में पुलिस टीम ने करीब 200 मोबाइल व 20 बैंक खातों की डिटेल खंगाली। इसके बाद एक टीम ने मथुरा व भरतपुर में दबिश देकर गांव बास नंदेरा, तहसील कामा, जिला भरतपुर निवासी जारिफ (30) और गांव अगरयाला जिला मथुरा निवासी नीरज (22) व अजीत सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया।ये भी पढ़ें - गेस्ट हाउस पर छापा: देह व्यापार करती मिलीं शादीशुदा महिलाएं, अंदर का नजारा देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी