फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank personnel injured in collision with tractor-trolley in agra

आगरा: सिपाही की हत्या के बाद भी अवैध खनन बंद नहीं, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग को रौंदा

Wed, 11 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Retired bank personnel injured in collision with tractor-trolley in agra
घटनास्थल पर पड़ा बुजुर्ग का टोपा और जूता - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सिपाही सोनू चौधरी की हत्या के बाद भी अवैध खनन बंद नहीं हुआ। इसका पता इससे चलता है कि एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी गंगा प्रसाद बैंक ऑफ बड़ौदा से वरिष्ठ क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे 80 फुटा मार्ग पर टहल रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर के पहिए उनके पैरों से होकर निकल गए। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। 
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- सिपाही हत्याकांड: खनन माफिया के गुर्गों का अब तक नहीं सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरी थी। यह गीली थी। आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। बाद में लोगों ने घायल गंगाप्रसाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

अवैध खनन करके ला रहे मिट्टी
कालिंदी विहार के राजवीर, हरीश और सुरेश ने बताया कि आसपास कई जगह मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। रात नौ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक ट्रैक्टर इसी तरह निकलते हैं। जेसीबी से अवैध खनन किया जाता है। इसकी शिकायत पुलिस से कर चुके हैं।

ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से मंडी में ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई की। तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed