फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Respiratory patients increased DUE TO cold changing WEATHER doctor gave advice

सर्दी के साथ बढ़े सांस रोगी: क्षय व वक्ष रोग विभाग में मरीजों की भरमार, चिकित्सक ने दी ये सलाह

Fri, 11 Nov 2022 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 09:54 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभाग में 167 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें से 35 फीसदी तक संख्या गंभीर सांस रोगियों की रही। वहीं 50 फीसदी टीबी के मरीज रहे।

विज्ञापन
Respiratory patients increased DUE TO cold changing WEATHER doctor gave advice
ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ गंभीर सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभाग की ओपीडी में 30 से 35 फीसदी संख्या गंभीर सांस रोगियों की रह रही है। बदले मौसम में टीबी मरीजों की भी परेशानी बढ़ रही है।  

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 167 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इस विभाग की ओपीडी में आमतौर पर नए की अपेक्षा पुराने मरीजों की संख्या अधिक रहती है। अब उल्टा देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को पुराने मरीज महज 14 रहे और 153 नए पर्चे बने। विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि इस समय 50 फीसदी संख्या टीबी मरीजों की है। सर्दी बढ़ने और दवाएं ठीक से न लेने से मरीजों को खांसी के साथ खून आने, बलगम आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल 

उन्होंने बताया कि अस्थमा के मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। सर्दी बढ़ने के साथ और कमी आएगी। गंभीर सांस रोगियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। उनको इन्हेलर का इस्तेमाल नहीं छोड़ना चाहिए। धूल व धुएं से बचें, सर्दी में अलाव न तापें। मास्क का इस्तेमाल करें। भाप ले सकते हैं। समस्या बढ़ने पर विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: पांच हजार वर्ग फीट में बनाई गई अनाधिकृत कालोनी, एडीए के बुलडोजर ने की ध्वस्त

1800 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1800 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। 1730 मरीज नए और 70 पुराने रहे। मेडिसिन विभाग में 368, हड्डी रोग विभाग में 253, त्वचा रोग विभाग में 150, बाल रोग विभाग में 111, ईएनटी में 105 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed