फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Bulldozer Run On Unauthorized SAHARADA CITY Colony AND Sealed Illegal Construction

Agra News: पांच हजार वर्ग फीट में बनाई गई अनाधिकृत कालोनी, एडीए के बुलडोजर ने की ध्वस्त

Fri, 11 Nov 2022 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 09:42 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर शारदा सिटी पर चला। इसके साथ ही ताजगंज में दो दुकानें सील कर दी गईं। खंदारी परिसर में विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को भी प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिया गया है। 
 

विज्ञापन
ADA Bulldozer Run On Unauthorized SAHARADA CITY Colony AND Sealed Illegal Construction
शारदा सिटी पर चला एडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को ताजगंज जोन में दो जगह कार्रवाई की। नोटिस के बाद भी निर्माण जारी रखने पर शारदा सिटी कॉलोनी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। ताज के 500 मीटर दायरे में बन रहीं दो दुकानें सील कीं। इसके अलावा खंदारी परिसर में निर्माण कार्य पर ऐतराज जताते हुए कुलपति के नाम नोटिस चिपकाया। 

विज्ञापन


 शारदा सिटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर 

आगरा विकास प्राधिकरण के सचल दल ने ताजगंज जोन में रजरई में प्रेम कुमार यादव की ओर से सेंट आगस्टीन स्कूल के पीछे 5000 वर्ग गज में बनाई जा रही शारदा सिटी कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बिना नक्शा पास हुए अवैध कॉलोनी बनाने पर इन्हें नोटिस दिया था लेकिन काम जारी रहा। इसके बाद टीम ने ताजमहल के 500 मीटर दायरे में तांगा स्टैंड पर सपा पार्षद सुनील राठौर और मनीष वर्मा की ओर से 100 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई जा रही दुकानों को सील किया। एक माह पहले ही सपा पार्षद ने कार्य शुरू कराया था, आरोप लगा था कि पड़ोसियों के घरों में नींव खुदाई के कारण दरारें आ गई थीं। सपा पार्षद सुनील राठौर के इस निर्माण कार्य को एडीए टीम ने सील कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Mainpuri: खेत पर गए किसान ने खुद को मारी गोली, वजह तलाशनें में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के एकेडमिक ब्लॉक का काम रुकवाया

डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य को एडीए ने रुकवा दिया। बिल्डिंग पर कुलपति के नाम जारी नोटिस लगाया गया। रूसा के तहत खंदारी में बैंक से सटी जमीन पर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्माण कार्य करा रहा था। इसका नक्शा भी पास नहीं कराया गया। संस्कृति भवन का भी बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed