फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Resolution to win the assembly elections in the booth president conference

Agra News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की जीत का संकल्प

Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Resolution to win the assembly elections in the booth president conference
बाह: भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन बाह के फरैरा गांव में संपन्न, मौजूद रही विधायक पक्षाल
आगरा। 2027 के विधानसभा चुनाव
विज्ञापन

में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। बुधवार को जिलेभर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधानसभा चुनाव जीत का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
फतेहाबाद
में हुए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि चेतन स्वरूप पाराशर ने कहा कि बूथ भाजपा की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. मंजू भदाैरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

शमसाबाद
के एक गार्डन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन स्वरूप पाराशर ने बूथ अध्यक्षों का भौतिक सत्यापन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदाैरिया व विधायक छोटेलाल वर्मा ने बूथ अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दाैरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला मंत्री बबीता चौहान, महेंद्र वर्मा, सत्येंद्र बरुआ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह
के फरेरा में बुधवार को हुए बूथ सम्मेलन में विधायक पक्षालिका सिंह ने बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक मतदाता से निरंतर संपर्क बनाए रखने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा हर बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, राकेश कुशवाह, रविन्द्र बघेल, श्याम शर्मा, रविन्द्र भदौरिया, राजेश गुप्ता, अरुन परिहार, उमेश सिसोदिया, रामवरन कुशवाह आदि माैजूद रहे।

खेरागढ़
के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्मेलन में मुख्य अतिथि मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दाैरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, सत्यदेव दुबे आदि मौजूद रहे।

-----
हाईटेक होंगे बूथ, बनेंगे पन्ना प्रमुख
बाह। जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा, सामाजिक समीकरण के आधार पर लोगों को जोड़ा जाएगा। पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। मतदाता सूची अपडेट कराने पर भी भाजपा का फोकस है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed