फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Resolution passed to notify Soronji as a place of pilgrimage in NAPA board meeting

सोरोंजी को नपा बोर्ड बैठक में तीर्थस्थल अधिसूचित किए जाने का प्रस्ताव पारित

Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Resolution passed to notify Soronji as a place of pilgrimage in NAPA board meeting
कासगंज सोरोंजी नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन, ईओ व अन्य - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अक्तूबर को सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा पर सोरोंजी की नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अधिसूचना को सर्वसम्मति से स्वीकृत कर प्रस्ताव पारित किया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के निर्देश पर नगर पालिका बोर्ड की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर पालिका बोर्ड ने मुख्यमंत्री का सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने पर ताली बजाकर आभार व्यक्त किया। बैठक में पालिका बोर्ड ने विकास कार्यों को लेकर आपस में चर्चा भी की, लेकिन इस पर निर्णय नहीं लिया। क्योंकि यह पालिका बोर्ड की बैठक के एजेंडा में शामिल नहीं था।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने की। बैठक में अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, जेई सतेंद्र सिंह, जयप्रकाश दुबे, कमाल हसन, संजय उपाध्याय, नन्दकिशोर वैन्देल, इंद्रकुमार तिवारी, बृजरानी महेरे, मुकेश कटारे, अमित मिश्रा, डॉ. मलखान, मुकेश मौर्यवंशी, धर्मेन्द्र, शरद तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, निखिल दीक्षित, रामसेवक बघेल, मीरादेवी बघेल, रीना देवी, डौली शर्मा, विनीता तिवारी, कुमकुम तिवारी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शासन के निर्देश पर बोर्ड बैठक बुलाकर सोरोंजी को अधिसूचित किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है और पूरे पालिका बोर्ड ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। सोरोंजी का विकास अच्छी तरह से कराया जाएगा। मुन्नीदेवी, नगर पालिका अध्यक्ष सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed