{"_id":"69fe2527f5e5342faf08382e","slug":"request-to-court-for-fir-against-inspector-lekhpalrequest-to-court-for-fir-against-inspector-lekhpal-agra-news-c-364-1-sagr1046-128658-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दरोगा, लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी के लिए कोर्ट से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दरोगा, लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी के लिए कोर्ट से गुहार
Fri, 08 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
आगरा। दरोगा, लेखपाल व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इस पर सीजेएम शारिब अली ने थाना फतेहपुर सीकरी से 14 मई को आख्या तलब की है।
मामला फतेहपुर सीकरी के गांव जोताना निवासी लोकमन का है। उन्होंने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव के इंद्र और गोकू ने थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार और लेखपाल दीपक सक्सेना की मदद से ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रार्थनापत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेखपाल ने विवादित भूमि को आबादी की दर्शाते हुए सिविल न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करने की झूठी रिपोर्ट लगा दी। वहीं 21 जनवरी को इंद्र ने उनके पुत्र रामनिवास को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, शिकायत के बाद भी दराेगा ने कोई कार्रवाई नहीं की।