फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Republic Day 2020 Border Scheme Applied in Kasganj Police On High Alret

कासगंज: गणतंत्र दिवस पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, बॉर्डर स्कीम लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

Fri, 24 Jan 2020 07:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2020 Border Scheme Applied in Kasganj Police On High Alret
कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लैग मार्च में शामिल एएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। बॉर्डर स्कीम लागू कर दी गई। शनिवार सुबह से ही बैरियरों पर चेकिंग शुरू हो जाएगी। 26 जनवरी तक दिनरात चेकिंग होगी। कोई भी वाहन बिना जांच के जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की जान गई और एक घायल हो गया। इसके बाद शहर में हिंसा भड़क गई। तब से पुलिस गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी निगरानी करती है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर की सुरक्षा पर नजर रखते हैं। अब रविवार को गणतंत्र दिवस है। स्कूल, कॉलेजों और पुलिस लाइन में कार्यक्रम होंगे। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बॉर्डर स्कीम भी लागू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट
पुलिस बॉर्डर स्कीम के अलावा प्वाइंट स्कीम को भी लागू कर चुकी है। अमांपुर रोड, सोरों, बिलराम, नदरई में बनाए प्वाइंटर पर भी पुलिस सघन चेकिंग करेगी। यहां से बड़े वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। सिर्फ छोटे वाहन ही चेकिंग के बाद शहर की सीमा में आ सकेंगे।

बॉर्डर स्कीम लागू करने के साथ-साथ पुलिस वाहनों की भी कड़ी निगरानी करेगी। प्रत्येक बड़े वाहन का नंबर नोट किया जाएगा और वाहन की नंबर प्लेट का फोटो भी लिया जाएगा। इससे पुलिस वाहन के बारे में पूरी जानकारी कर सके।

आंकड़े एक नजर में -
- 4 शहर प्वाइंट पर होगी चेकिंग
- 4 बॉर्डर प्वाइंटर पर होगी चेकिंग।
- 10 से अधिक बैरियर बनाए गए।
- 2 शिफ्टों में लगेगी पुलिस की ड्यूटी।

बॉर्डर स्कीम लागू कर दी गई है। गणतंत्र दिवस पर कड़ी निगरानी रहेगी। सभी बेरियर और प्वाइंटर पर सघन चेकिंग की जाएगी। - आरके तिवारी, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed