{"_id":"5f1303e88ebc3e63b25a044e","slug":"report-vrindavan-news-agr450963482","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत प्रवक्ता अतुल कृष्ण के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत प्रवक्ता अतुल कृष्ण के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भागवत प्रवक्ता अतुल कृष्ण गोस्वामी के खिलाफ विद्युत निगम ने बिजली चोरी, सरकारी काम में बाधा डालने सहित इंजीनियरों को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट अवर अभियंता संजय यादव ने दर्ज कराई है।
अधिशासी अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि भागवत वक्ता मृदुलकृष्ण गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिहारीपुरा आवास पर बिजली का कनेक्शन उनके नाम है, लेकिन यहां बिजली का उपयोग अतुल कृष्ण गोस्वामी द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस पर कनेक्शन कटने के बाद बिजली चोरी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड) वृंदावन राजीव कालरा ने अवर अभियंता संजय यादव और बिहारी जी पुलिस चौकी के इंचार्ज शैलेंद्र एवं दो अन्य कांस्टेबल को लेकर बिहारीपुरा वृंदावन सनेह बिहारी जी मंदिर के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिजली का उपयोग पाया गया।
कोतवाली में अवर अभियंता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चेकिंग के दौरान अतुल कृष्ण गोस्वामी ने विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों को धमकाया और अभद्र व्यवहार भी किया। सरकारी काम में बाधा डाली। अतुल कृष्ण गोस्वामी का कहना है कि संयुुक्त परिवार के तहत 25 साल से ये कनेक्शन है। इसमें तीनों परिवारों के सब मीटर लगे हैं, इसका भुगतान भी नियमित किया जा रहा है। संपत्ति विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने यथास्थिति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कोई नया कनेक्शन नहीं लिया जा सकता है। विद्युत अधिकारियों की ये पक्षपात पूर्ण कार्रवाई है।