{"_id":"6440302f23f45f01460bec56","slug":"report-filed-in-case-of-threatening-gram-panchayat-secretary-on-phone-kasganj-news-c-25-1-129641-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फोन पर ग्राम पंचायत सचिव को धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फोन पर ग्राम पंचायत सचिव को धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के आरोपी युवक ने ग्राम पंचायत सचिव को फोन पर धमका दिया। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने दो माह के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव लख्मीपुर के ग्राम पंचायत सचिव कपूर आदर्श को 27 जनवरी की सुबह फोन पर गांव के ही शीलेंद्र ने गाली- गलौज करते हुए जातिसूचक बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को सचिव ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी मुकेश कश्यप ने बताया कि सचिव की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। मामले की विवेचना सीओ सहावर के द्वारा की जा रही है।