फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against the Lekhpal of Tehsil Ghiror

तहसील घिरोर के लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 05:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the Lekhpal of Tehsil Ghiror
मैनपुरी। चकबंदी अधिकारी द्वारा घिरोर तहसील के एक लेखपाल के खिलाफ महत्वपूर्ण अभिलेख गायब किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व में लेखपाल को निलंबित भी किया जा चुका है। आरोपी द्वारा अभिलेख गिरने की बात कही गई थी लेकिन जांच में बात झूठी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तहसील घिरोर के बलपुरा में तैनात रहे चकबंदी लेखपाल जितेंद्र प्रताप सिंह निवासी जनता स्कूल वाली गली हिमांयूपुर फिरोजाबाद की ओर से वर्ष 2020 को बताया गया था कि 12 दिसंबर को कार्यालय से गांव बलपुरा के अभिलेख लेकर वह समाधान दिवस में गया था। वहां से अपने घर फिरोजाबाद चला गया था। 14 दिसंबर को वह घर से कार्यालय आ रहा था, तभी बाइक से अभिलेख का थैला कहीं गिर गया। उक्त मामले में जब विभागीय जांच कराई गई तो लेखपाल के बयान भ्रामक पाए गए। उसे महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेख गायब करने का दोषी पाया गया। जांच अधिकारी की ओर से इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सहायक चकबंदी अधिकारी नरेश चंद्र नागर की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed