फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Replacing old meters has stopped, and the department is focusing on settling new connections.

Agra News: पुराने मीटर बदलना बंद, नए कनेक्शनों के निस्तारण पर विभाग का जोर

Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Replacing old meters has stopped, and the department is focusing on settling new connections.
आगरा। पुराने मीटरों को नए स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर ब्रेक लगने के बाद बिजली विभाग ने नए कनेक्शनों पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। विभाग फिलहाल नए आवेदनों को एक से तीन दिन के भीतर निस्तारित कर कनेक्शन लगाने में जुटा है। मीटर को लेकर सिर्फ पुराने कनेक्शनधारक ही शिकायतें कर रहे हैं। वहीं, नए कनेक्शन धारकों में से किसी ने भी शिकायत नहीं की है। साथ ही नए कनेक्शन को लेकर रोक न होने की वजह से भी विभाग आवेदनों के निस्तारण में जुटा है।
विज्ञापन

आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि मौजूदा समय में जिले में करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.82 लाख के पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदला जा चुका है। पांच फीसदी उपभोक्ताओं के घरों में चेक मीटर लगे हुए हैं और दोनों ही मीटरों की रीडिंग को चेक कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कुछ निर्देश जारी किए हैं जिनसे स्मार्ट मीटर धारकों को आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उधर, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में हुई भारी वृद्धि का आरोप लगा रही उत्तर प्रदेश किसान सभा 27 अप्रैल को विद्युत उपखंड कार्यालय, शमसाबाद का घेराव और प्रदर्शन करेगी। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि शमसाबाद, इरादतनगर और लखुरानी सहित कई क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल कई गुना बढ़ गए हैं इसलिए साधारण मीटर लगाए जाएं। सभी लगे हुए स्मार्ट मीटरों के बगल में चेक मीटर लगाए जाएं और उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed