फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rented a widow house to run doctor clinic then got fake rent deed made

Agra: डॉक्टर क्लीनिक चलाने के लिए किराए पर लिया विधवा महिला का मकान, फिर बनवा लिया फर्जी किरायानामा

Mon, 03 Apr 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:57 AM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक सदर नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rented a widow house to run doctor clinic then got fake rent deed made
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर में डॉक्टर ने एक विधवा महिला से क्लीनिक चलाने के लिए मकान किराए पर लिया। कुछ दिनों के बाद फर्जी किरायानामा बनवा लिया। अब खाली करने के नाम पर 10 लाख रुपयों की मांग कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है मामला 

शहीद नगर निवासी नसीम अख्तर ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2021 को मकान का भूतल एक डॉक्टर ने 25 हजार रुपये महीने किराए पर लिया। वह उसमें क्लीनिक चलाते हैं। मकान किराए पर लेने के 5 महीने बाद डाक्टर ने एक फर्जी किरायानामा बनवा लिया। उसमे मकान की मरम्मत में पांच लाख खर्च के साथ किराया 15 हजार देना लिखा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Corona In Agra: अब 14 वर्ष की किशोरी में मिला कोरोना, 11 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस 

पीड़िता ने कोई किरायानामा नहीं बनवाया। विरोध किया तो धमकी देने लगा। खाली करने के लिए 10 लाख रुपयों की मांग कर रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed