फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives of victim pleading for justice in man suicide case in Agra

Agra: बिहार के युवक की आत्महत्या के मामले में नहीं हुई कार्रवाई, परिजन लगा रहे न्याय की गुहार

Mon, 26 Sep 2022 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 01:07 PM IST
सार

बिहार के युवक का शव  22 दिसंबर 2021 को आगरा के एक होटल के कमरे में लटका मिला था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
relatives of victim pleading for justice in man suicide case in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित होटल में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई ना होने से परिजन भटकने को मजबूर हैं। मामले में युवक के ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ महीने बाद भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


गोपालगंज बिहार निवासी हिमांशु कुमार (30) पटना में एक बैंक में सेल्स मैनेजर थे। उनके मित्र निहाल ने बताया कि हिमांशु की शादी मिर्जापुर की रहने वाली प्रतीक्षा से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले हिमांशु को परेशान करने लगे। उन्होंने गलत आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


हिमांशु ताजगंज के तोरा चौकी स्थित एक होटल में रुका था। 22 दिसंबर 2021 को उसका शव फंदे से लटका मिला था। उसका एक वीडियो भी मिला था, जिसमें उसने अपने ससुरालियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा 

निहाल ने बताया कि आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर पटना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। 22 जुलाई को थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। तब से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। परिजन भटकने को मजबूर हैं। वह एडीजी जोन और आईजी रेंज से भी मामले की शिकायत कर चुके हैं।

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। युवक के खिलाफ पहले से उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज था। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed