फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives did not come to perform the last rites of covid patient in mathura

कोरोना संकट काल की स्याह तस्वीर: संक्रमित बेटे की लाश के पास बिलखती रही मां, रिश्तेदारों ने फेरा मुंह

Fri, 23 Apr 2021 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 12:20 PM IST
सार

मथुरा में कोरोना संक्रमित बेटे की लाश के पास मां दिनभर बिलखती रही, लेकिन कोरोना के डर से कोई भी रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने तक नहीं आया। 

विज्ञापन
relatives did not come to perform the last rites of covid patient in mathura
युवक के शव पास बैठीं शोकाकुुल मां और बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट काल में मथुरा से एक ऐसी स्याह तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां अपने कोरोना संक्रमित बेटे के शव के पास बैठी घंटों बिलखती रही, लेकिन मदद के नाम पर किसी ने भी हाथ नहीं बढ़ाए। सूचना मिलने के बाद शाम को एंबुलेंस आई तो युवक को अंतिम संस्कार हो सका। 

विज्ञापन

 
कृष्णानगर स्थित बैंक कॉलोनी में 42 वर्षीय युवक एक मकान में किराए पर रहता था। युवक पास की दुकान पर काम करता था। 19 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसका उपचार शुरू करने की बजाय उसे घर जाने की बोल दिया।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों के सहयोग से उसे निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह युवक की मौत हो गई। सुबह स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आई तो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। घर में मां और बेटे अकेले थे। बुजुर्ग मां बेटे को लेकर रोती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ बहन पहुंची, अन्य रिश्तेदार नहीं आए 
कोई रिश्तेदार और शुभचिंतक घर पर कोरोना के डर से नहीं आया। सिर्फ बहन ही घर पहुंची। अकेली मां और बहन पलंग पर पड़े शव के पास बिलखतीं रहीं। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन भी किए, लेकिन शाम तीन बजे तक मृतक के घर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। तभी किसी प्रभावशाली के फोन के बाद एंबुलेंस पहुंची, तब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 


आगरा के अस्पतालों का हाल: न बिस्तर मिल रहा...न ऑक्सीजन, इलाज के लिए तड़प रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed