फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rejuvenation will change the condition of schools

Agra News: कायाकल्प से बदलेगी स्कूलों की दशा

Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation will change the condition of schools
बीएसए कार्यालय
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की कायाकल्प की धनराशि से दशा बदलने जा रही है। विभाग की ओर से स्कूलों की मरम्मत और व्यवस्थाओं के लिए कायाकल्प की 25 प्रतिशत धनराशि स्कूलों के खातों में भेज दी गई है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे कायाकल्प की धनराशि से स्कूलों की मरम्मत कराने के साथ व्यवस्थाओं को जुटाएं।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाओं के लिए शासन की ओर से कायाकल्प की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में छात्र संख्या के अनुसार कायाकल्प की धनराशि भेजी जाती है। वर्तमान में कायाकल्प की धनराशि का 25 प्रतिशत रुपया विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजा गया है। प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भेजी गई धनराशि से विद्यालय में जरूरी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे कायाकल्प की धनराशि के खर्च का हिसाब लिखित में रखें। निरीक्षण में आने वाले अधिकारी इसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


कितने छात्र पर कितनी धनराशि की है व्यवस्था
छात्र- कायाकल्प की धनराशि
1 से 100 तक- 25000
101 से 200 तक -50000
200 से 500 तक- 75000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed