{"_id":"64d8938887f7f57a31099976","slug":"reel-maker-arrested-in-post-started-apologizing-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौकी में रील का शौक पड़ा भारी: हवालात में डालते ही हाथ जोड़ने लगा आरोपी, बोला- अब नहीं होगी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में रील का शौक पड़ा भारी: हवालात में डालते ही हाथ जोड़ने लगा आरोपी, बोला- अब नहीं होगी गलती
Sun, 13 Aug 2023 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
आगरा के थाना एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर चौकी में एक युवक ने रील बनाई। चौकी प्रभारी की कुर्सी पर भी बैठ गया। रील वायरल हो गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी में बनाई रील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फाउंड्री नगर पुलिस चौकी में दरोगा के भगाने पर रील बनाने वाला खंदौली के नगला मट्टू का नितिन उपाध्याय हवालात में पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह माफी मांगने लगा। हवालात में हाथ जोड़कर फिर कभी भी कोई रील बनाने से भी मना कर दिया। वह रील बनाकर दोस्तों पर रौब गांठना चाहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। इस पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच कराई थी। इसमें पता चला था कि रील नितिन उपाध्याय ने बनाई थी। वह चौकी पर आया था। दरोगा ने उसे भगा दिया था। इस पर निलंबित कराने की धमकी दी थी। बाद में चौकी खाली होने पर प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई थी। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि आरोपी नितिन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या और छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है। मुकदमे में लगी धाराओं में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इस पर उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन