{"_id":"633a9c17dd52c064f644d92c","slug":"recovery-from-tourists-coming-to-see-taj-mahal-in-the-name-of-parking-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज देखने आने वाले पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर कर रहे थे वसूली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज देखने आने वाले पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर कर रहे थे वसूली, चार गिरफ्तार
Mon, 03 Oct 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:53 PM IST
सार
वाहन चालकों की तहरीर पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कई वाहन से 250- 250 रुपए तक वसूल रहे थे।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास पर्यटकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। पार्किंग के ही कर्मचारी वाहनों से जबरन वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
कासगंज के रहने वाले सुखवेंद्र सिंह रविवार को ताजमहल गाड़ी लेकर आए थे। वह पश्चिमी गेट की तरफ से गाड़ी लेकर आ रहे थे। आरोप लगाया कि वहां पर कुछ लोगों ने रोक लिया। वह सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने का दबाव बनाने लगे। इसके लिए 250 रुपये के हिसाब से मांग की। मना करने पर भी रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज के रहने वाले सुखवेंद्र सिंह रविवार को ताजमहल गाड़ी लेकर आए थे। वह पश्चिमी गेट की तरफ से गाड़ी लेकर आ रहे थे। आरोप लगाया कि वहां पर कुछ लोगों ने रोक लिया। वह सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने का दबाव बनाने लगे। इसके लिए 250 रुपये के हिसाब से मांग की। मना करने पर भी रुपये की मांग की।
विज्ञापन
इन लोगों से की अवैध वसूली
आरोपियों ने कहा कि रुपये देने के बाद गाड़ी कहीं भी खड़ी कर सकते हो। इस तरह से उनके साथ ही वृंदावन के वीरेंद्र, मथुरा के राजकुमार, अलीगढ़ के शान मोहम्मद, अलवर के चरण सिंह, इटावा के गोलू सिंह, फतेहाबाद के राघवेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के ऐरम शैख से रुपए वसूल लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। इस पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन