फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Real Estate market closed on tuesday

रियल एस्टेट में पहली बार बंदी

Wed, 14 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 14 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Real Estate market closed on tuesday
क्रेडाई के आह्वान पर देशव्यापी बंदी व प्रदर्शन का असर शहर में भी दिखाई दिया। अधिकांश बिल्डरों ने दफ्तर व साइट पर काम बंद कर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया। रियल एस्टेट में पहली बार बंदी हुई है।
विज्ञापन

क्रेडाई से जुड़े सभी बिल्डर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और महाराष्ट्र में आत्महत्या करने वाले बिल्डर को श्रद्धांजलि दी। आगरा चैप्टर के अध्यक्ष संतोष कटारा ने कहा कि देश में व्यापारी आत्महत्या करने लगे, उस देश का विकास कैसे हो सकता है। बिल्डर राष्ट्र के विकास में सहभागी हैं। सरकार और प्रशासन को उनका सहयोग करना चाहिए। कहा कि राजनैतिक दबाव की वजह से बिल्डरों को मुश्किल से जमीन पर कब्जा मिल पाता है। मानचित्र पास कराने में महीनों लग जाते हैं। इन सबकी वजह से बिल्डरों का उत्पीड़न हो रहा है। सचिव आलोक सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने वाले बिल्डर ने सात पेज के सुसाइड नोट में सरकारी तंत्र को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि सरकार को नीतियों को सहज बनाना होगा। चेयरमैन जेएस फौजदार ने नेशनल बिल्डिंग कोड लॉ लागू करने की मांग की। इसके बाद बिल्डरों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान भगत सिंह बघेल, शोभित गोयल, विकास फौजदार, कमल चौधरी, मनीष अग्रवाल, मुकेश शर्मा, शरद भदौरिया, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed