{"_id":"5ea9a6ac8ebc3e9069550b08","slug":"rashan-kasganj-news-agr4398106126","type":"story","status":"publish","title_hn":"10.63 लाख लोगों को एक मई से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10.63 लाख लोगों को एक मई से मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के चलते लोगों को मई माह का राशन समय से उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। विभाग ने सभी राशन डीलरों को खाद्यान उपलब्ध करा दिया है। अंत्योदय व श्रमिक वर्ग के लगभग दो लाख लोगों को राशन निशुल्क दिया जाएगा।
शासन ने कोरोना संकट के चलते लोगों को जीवन यापन करने के लिए राशन की विशेष व्यवस्था लागू की है। अब 1 मई से 12 मई तक जिले की 598 दुकानों से ई-पॉश मशीन के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। जिले के 2 लाख 53 हजार 840 कार्ड धारकों को राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल निशुल्क मिलेगा।
पात्र गृहस्थी के 2 लाख 26 हजार 248 कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी के श्रमिक वर्ग के लोगों को भी निशुल्क राशन दिया जाएगा। वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सभी दुकानों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही डीलरों को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी रखनी होगी। के साथ राशन का वितरण करना होगा।
विज्ञापन
इनको मिलेगा निशुल्क राशन
अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा योजना के सक्रिय जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत नवीनीकृत श्रमिक, निकायों द्वारा चिंहित दिहाड़ी मजदूर।
जिले में 1 मई से राशन वितरण की सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। डीलर सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम से राशन का वितरण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए-सत्यवीर सिंह, डीएसओ