फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape With Minor Girl In Bichwan Mainpuri Crime News

अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस

Thu, 30 May 2019 07:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 May 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rape With Minor Girl In Bichwan Mainpuri Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने एक किशोरी को कोठरी में बंद कर दुष्कर्म किया। उसे धमकी देने के बाद वहां से भगा दिया। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर गुरुवार की सुबह काम पर गया था। उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 11 बजे मक्का के खेत में गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्यूबवेल से पानी लगाने के लिए गई थी। इसी बीच वहां आए आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


धमका कर उसे कोठरी ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी को धमकाने के बाद उसे कोठरी से भगा दिया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रयांक जैन गांव पहुंचे। घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। वहीं थानाध्यक्ष व पीड़िता के परिजनों से जानकारी जुटाई। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी अनुसूचित जाति की है। वहीं आरोपी भी गांव का रहने वाला है। मामला अनुसूचित जाति उत्पीड़न का होने के चलते पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed