{"_id":"5e9b26ed8ebc3e773e232ad1","slug":"rap-mainpuri-news-agr4383225144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खेत पर शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव निवासी एक किशोर ने दुष्कर्म किया। दो दिन पूर्व हुई उक्त घटना के बाद समझौता की कोशिशें भी चलीं। शनिवार को तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम वह खेत पर शौच के लिए जा रही थी। आरोप है तभी रास्ते में गांव निवासी एक किशोर आरोपी ने उसे रोक लिया और झाड़ियों में खींच ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में समझौता की कोशिशें भी चलीं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। शनिवार को पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।