फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramdev picture put in advertisement of sexual stamina supplements in Agra

आगरा: रामदेव की तस्वीर लगाकर बेच रहे थे नकली यौन शक्तिवर्धक दवा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार रात को यौन शक्तिवर्द्धक दवाओं के कॉल सेंटर पर हरिद्वार पुलिस ने छापा मारा। आरोप है कि इन दवाओं का ऑनलाइन प्रचार बाबा रामदेव की तस्वीर लगाकर किया जा रहा था। इस मामले में हरिद्वार में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Ramdev picture put in advertisement of sexual stamina supplements in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित नीरव निकुंज कालोनी में नकली शक्तिवर्धक दवाओं का कॉल सेंटर चल रहा था। इनका प्रचार सोशल मीडिया पर योग गुरु रामदेव की फोटो लगाकर किया जा रहा था। इस मामले में हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस टीम ने काल सेंटर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना सहित सात लोग फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, दवाएं आदि सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 28 जुलाई को दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेज-1 के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अश्लील वेबसाइटों पर संचालित होने वाले विज्ञापनों में शक्तिवर्धक दवा बेचने के लिए रामदेव के चित्र का प्रयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। छानबीन के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीडीआर लोकेशन के बाद आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर में छापेमारी की। 

पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर आठ निवासी आकाश शर्मा और किशोरपुरा निवासी सतीश कुमार को कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा है। वह हाल ही में अपने गांव से प्रधान पद का प्रत्याशी भी रहा था। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

कॉल सेंटर से ये सामान बरामद
पुलिस ने कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, दो लैपटाप चार्जर, तीन माउस, फर्म के दो स्टांप, पांच मोबाइल, की पैड वाले 55 मोबाइल, आठ मोबाइल चार्जर, स्वामी रामदेव के अश्लील प्रिंटेड फोटो वाले विज्ञापन, सेक्स पावर वर्धक दवा के ऑनलाइन डिस्पैच के लिए रखे गए छह पैकेट, 10 ब्लैंक सिम कार्ड और दैनिक उपस्थिति के लिए रखी गई शीट बरामद हुई।

सोशल और अश्लील वेबसाइटों पर ढूंढते थे ग्राहक
योग गुरु स्वामी रामदेव के फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे सेंटर में डायवर्ट होती थी।

यहां से ऑर्डर बुक कर दवाएं ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। दवा भेजने के लिए हैमर ऑफ थॉर, नव्या ग्रुप, आरके हेल्थकेयर और एसके ट्रेडर्स फर्म का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन देखकर मिली थी नौकरी
पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों आकाश और सतीश ने बताया कि वे काफी समय से बेरोजगार थे। इस बीच उन्होंने एक विज्ञापन देखा था। इसमें लिखा था कि नीरव निकुंज फेस-1 सिकंदरा, आगरा में स्थित एक कॉल सेंटर में ऑफिस वर्क और कॉलिंग के लिए कुछ लड़कों की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए संपर्क किया। कंप्यूटर की जानकारी होने के चलते आकाश और सतीश की नौकरी आसानी से लग गई थी।

बाकायदा चल रही थी कंपनी
पुलिस कंपनी के मालिक, साझेदार और गिरोह में काम करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है। गांव बाईपुर निवासी गजेंद्र यादव मालिक है। ताजगंज के कुआंखेड़ा निवासी दिलीप यादव सह मालिक है। रुनकता स्थित अहीरपुरा जाट निवासी राजेश यादव अन्य कार्य देखता है। बालकिशन कंपनी के प्रमुख का कार्य देखता है। इसके अलावा पीयूष निवासी गोपी नगर, बादल ठाकुर निवासी राधानगर, सिकंदरा एजेंट हैं। शरद कंपनी के विज्ञापन इलेक्ट्रानिक मीडिया में चलाने का कार्य देखता है।

दवाओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील 
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फ्लैट में कॉल सेंटर संचालित था। इसमें सेक्स वर्धक दवाएं मिली हैं। इन दवाओं के नकली होने की बात कही गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से सैंपल भरवाया गया है। सैंपल की जांच की जाएगी। वहीं आरोपियों को पकड़कर हरिद्वार पुलिस अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed