{"_id":"61adceb36a2c940b7f01184e","slug":"ram-vakeel-family-anshan-for-memorial-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों का अनशन: पांच दिन बाद मिला मांगें पूरी होने का आश्वासन, जल्द हल होगी स्मारक के रास्ते की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों का अनशन: पांच दिन बाद मिला मांगें पूरी होने का आश्वासन, जल्द हल होगी स्मारक के रास्ते की समस्या
Mon, 06 Dec 2021 02:19 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:19 PM IST
सार
शहीद का परिवार पिछले एक दिसंबर से अनशन पर था।
विज्ञापन
मैनपुरी: अनशन खत्म कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के गांव विनायकपुर निवासी पुलवामा शहीद रामवकील के परिजनों का बेमियादी अनशन पांचवें दिन रविवार को समाप्त हो गया। एसडीएम ने मांगें पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मानें। एसडीएम ने पानी पिलाकर अनशन खत्म कर दिया।
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी ने एक दिसंबर से बेमियादी अनशन शुरू किया था। वे शहीद स्मारक के लिए रास्ता न मिलने, शहीद के नाम पर विद्यालय संचालित करने समेत अन्य मांगों को लेकर नाराज थीं। तहसीलदार करहल ने परिजनों से मिलकर अनशन खत्म कराने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी।
रविवार को अनशन के पांचवें दिन करहल एसडीएम राम नारायण अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ बातचीत की। भरोसा दिलाया कि स्मारक के लिए रास्ते के साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। एसडीएम ने पानी पिलाकर परिवार का अनशन खत्म करवाया। इस दौरान एसआई केके लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलवामा शहीद के स्मारक को नहीं मिला रास्ता, पत्नी ने राज्यपाल से लगाई गुहार