फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram leela. mahotsav in mainpuri

धूमधाम से निकाली भोले की बरात, देखने को उमड़े लोग

Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ram leela. mahotsav in mainpuri
भगवान भोलेनाथ की बरात में शामिल झांकियां - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार रात शहर में भगवान भोलेनाथ की बरात धूमधाम से निकली। बरात में शामिल देवी-देवताओं के मनमोहक स्वरूपों की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा करके तथा आरती उतारकर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराजा तेज सिंह के किले से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की बरात एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकली। रामलीला कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री ने पदाधिकारियों के साथ भगवान भोलेनाथ के स्वरूप की आरती उतारी। इसके बाद शिव बरात नगर भ्रमण के लिए निकली। किला बजरिया, पुरानी मैनपुरी, मिश्राना, कृष्णा टाकीज रोड, आगरा रोड होते हुए शिव बरात देर रात रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन

बरात में भगवान शंकर के साथ ही भगवान गणेश, राम-सीता, माता लक्ष्मी, विष्णु भगवान, ब्रह्मा आदि झांकियों के साथ भूतप्रेत, नादिया व अन्य देवी देवताओं की झांकी भी शामिल थीं। यात्रा के दौरान सुरेश चंद्र बंसल, सुरेश चंद्र गोयल, रमेश चंद्र सराफ, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ भारद्वाज, अनिल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव में भी रही शिव बरात की धूम
भोगांव। नगर में शुक्रवार देर शाम भगवान शंकर की बरात धूमधाम से निकाली गई। आलू मंडी से भगवान शिव की बरात नगर भ्रमण के लिए निकली। इससे पूर्व रामलीला समिति के संरक्षक गिरजाशंकर वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ भगवान शंकर के स्वरूप की आरती उतारी। बरात रामलीला मैदान होते हुए मंदिर सोमेश्वरनाथ पहुंची। बरात में मेहरबान सिंह यादव, अनुराग दुबे, सुरेंद्र शुक्ला, डोंडा राजेंद्र मिश्रा, सुनीलदत्त दुबे, नृपेंद्र शर्मा, राजेश यादव, अप्पू अंसारी, मुकेश अग्निहोत्री, इमरान जावेद, गिरजेश कुलश्रेष्ठ, रमेश शर्मा, दीपू शुक्ला, विजय सिंह, सजय कुमार, अनूप अग्निहोत्री, सर्वेश दुबे, राजेश पांडेय, संदीप शर्मा मौजूद रहे।

रामलीला में आज
शहर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में नारद मोह, रावण अत्याचार, आशवाणी, रामजन्म और बाल लीला का मंचन होगा। करहल में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र जी के यज्ञ रक्षा की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed