फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Tikait Will Addres Maha Panchayat In Agra Kirawali

आगरा: राकेश टिकैत की महापंचायत किरावली में, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का है गढ़

Wed, 24 Feb 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 11:01 AM IST
सार

महापंचायत के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगाह रख रही हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत के लिए कार्यकर्ताओं ने नगला बोहरा, बदनपुर, बरनवाई, दूरा समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया है। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait Will Addres Maha Panchayat In Agra Kirawali
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

विस्तार

नए कृषि बिल वापस करने की मांग पर गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत बुधवार को आगरा के किरावली में होगी। यह महापंचायत किरावली में मौनी बाबा आश्रम स्थित मिनी स्टेडियम में प्रस्तावित है। बता दें कि ये क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर का गृह क्षेत्र है।
विज्ञापन


महापंचायत के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगाह रख रही हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत के लिए कार्यकर्ताओं ने नगला बोहरा, बदनपुर, बरनवाई, दूरा समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया है। महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक महापंचायत में आगरा के अलावा आसपास के जिलों के किसान भी शामिल होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने किसानों से पंचायत में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


पुलिस ने लिया महापंचायतस्थल का जायजा
बुधवार को होने वाली महापंचायत के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुबह स्थल का जायजा लिया। किसान महापंचायत स्थल पर एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता पहुंचे और उन्होंने यहां आने वाले किसान आदि की जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पूजा, गोल्फ कार्ट से लगाई परिक्रमा, देखें तस्वीरें

प्रियंका ने की थी मथुरा में महापंचायत
किसान आंदोलन का मुद्दा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी रंग में चढ़ रहा है। मंगलवार को किसानों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मथुरा में महापंचायत की थी। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed