फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Tikait appeal farmers to participation in kisan andolan

मथुरा में बोले राकेश टिकैत: जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक जारी रहेगा किसान आंदोलन

Fri, 06 Aug 2021 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 05:42 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने किसानों से कहा कि यह समय कदम से कदम मिला कर किसान हित में चल रही लड़ाई लड़ने का है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait appeal farmers to participation in kisan andolan
किसानों ने किया राकेश टिकैत का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक घर वापसी नहीं करेंगे। राकेश टिकैत ने यह बयान शुक्रवार को मथुरा में दिया। वह लखनऊ जा रहे थे। बरौली के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने टिकैत का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने किसानों से कहा कि यह समय कदम से कदम मिला कर किसान हित में चल रही लड़ाई लड़ने का है। इसलिए हम सब एकजुट होकर किसान आंदोलन में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर राकेश टिकैत का स्वागत ब्रज के राजा दाऊजी और रेवती मैया की छवि भेंट कर किया गया। किसानों ने टिकैत को माला पहनाई। स्वागत कार्यक्रम में बुद्धा सिंह, गजेंद्र परिहार, देवेंद्र रघुबंशी, लेखराज सिंह, सोनवीर परिहार, गिर्राज परिहार, चंद्रभान, बनबारी परिहार, तेजपाल तोमर, जयप्रकाश तोमर, चंद्रभान सिंह, धीर सिंह, रामवीर परिहार, सत्यवीर, धरम वीर परिहार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed