फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajnath Singh Minister of Defence of India Campaign In Kasganj

यूपी चुनाव 2022: कासगंज में विपक्ष पर बरसे राजनाथ सिंह, सपा-बसपा पर लगाया समाज बांटने का आरोप

Sun, 30 Jan 2022 11:43 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Jan 2022 11:43 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने कासगंज से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर वोट मांगे। राजनाथ ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Rajnath Singh Minister of Defence of India Campaign In Kasganj
कासगंज में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कासगंज के एसकेवी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार विकास का योगासन कर रही है। 84 तरह के योग होते हैं। 83 विकास के योग सरकार कर रही है, जबकि एक योग जो शीर्षासन का है वह विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को पता नहीं लाल रंग क्यों पसंद है? वह लाल पोटली से काम कर रही है।

विज्ञापन

सपा के शासन में दंगे क्यों होते थे ?
राजनाथ सिंह ने प्रबुद्ध मतदाताओं से सवाल किया कि सपा के शासन में ही दंगे क्यों होते थे ? भाजपा में क्यों नहीं ? उन्होंने सपा और बसपा पर समाज को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का सबसे बड़ा स्वस्थ लोकतंत्र है। लोकतंत्र के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सबकी है। लोकतंत्र का स्वास्थ्य किसी कीमत पर नहीं बिगड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

मोदी-योगी पर नहीं लगे भ्रष्टाचार के आरोप
उन्होंने कहा कि यह चुनाव अलग है। आपने अन्य दलों की सरकारें देखी हैं, लेकिन भाजपा ने जो सरकार चलाई है वह बेजोड़ है। चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या सपा, बसपा की सरकार। सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन मोदी और योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। हमारे पीएम और सीएम ने ऐसे काम किए हैं, जिससे भ्रष्टाचार रुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajnath Singh Minister of Defence of India Campaign In Kasganj
यूपी चुनाव 2022: कासगंज में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब 100 पैसा पूरा भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है। देश के किसानों के खातों में सम्मान निधि का पूरा पैसा पहुंचता है। भाजपा का यह चरित्र है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ के घोषणा पत्र में धारा 370 हटाने का संकल्प था। मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म कर दिया। 

भारत की बढ़ रही ताकत- रक्षामंत्री
रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की ताकत दिनोंदिन बढ़ रही है। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, अब ब्रह्मोस मिसाइल भी यूपी में बनेगी। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर कोई एक इंच भी कब्जा करेगा तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने पड़ोसी देश चीन व पाकिस्तान का बिना नाम लिए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक के कदम को दुनिया जानती है। आज भारत जो बोलता है वह सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है।

पेगासस मामले पर आरोपों को नकारा
प्रभावी मतदाता कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह मीडिया से रूबरू हुए। पेगासस जासूसी मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने विपक्ष के आरोपो को नकार दिया। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समिति बनाई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को सरकार दूर करेगी। किसानों को गन्ना की उचित कीमत मिलेगी और समय से भुगतान होगा। इस पर हमारी आने वाली सरकार विशेष रूप से काम करेगी। जिन्ना पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि जिन्ना के बारे में पूछना है तो समाजवादी पार्टी के नेताओं से पूछें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed