फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajeshwar Mahadev Temple to Be Decorated with 500 kg of Flowers for Shravan Fair

UP: सावन में राजेश्वर महादेव का दिव्य श्रृंगार, 500 किलो फूलों से सजेगा भव्य फूल बंगला; जानें क्या है तैयारी

Sat, 25 Jul 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

सावन का पवित्र महीना 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। राजेश्वर मेला-2026 में राजेश्वर महादेव का 500 किलो फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। शिव डोला, एलईडी सजावट और विशेष सुरक्षा व्यवस्था मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

विज्ञापन
Rajeshwar Mahadev Temple to Be Decorated with 500 kg of Flowers for Shravan Fair
राजेश्वर मेला-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सावन के पावन महीने में राजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले राजेश्वर मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रावत ने बताया कि इस बार मेले का शुभारंभ 2 अगस्त को होगा। रविवार की शाम को ही मंदिर में बाबा राजेश्वर महादेव का भव्य फूल बंगला करीब 500 किलो चमेली, गुलाब, गेंदा और कनेर के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर की सजावट इस बार शिखर से की जाएगी, वहीं सौ फुटा रोड से सूरज धाम तक भव्य एलईडी की सजावट होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। तीन मेडिकल प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। मंदिर परिसर में अर्ध शिव की थीम पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मेले का शुभारंभ 2 अगस्त को शाम पांच बजे हरिद्वार की साध्वी प्राची करेंगी। इससे पहले शाम चार बजे राजेश्वर महादेव बाबा का रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना होगी। शाम 5:30 बजे बाबा राजेश्वर महादेव का भव्य शिव डोला बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जाएगा। मार्ग में जगह-जगह स्वागत व आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन से महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर महंत शुभम गोस्वामी, सचिव विभू वशिष्ठ, उपसचिव बृजपाल सिंह तोमर, महेंद्र कुमार शर्मा, विशाल शर्मा जितेंद्र देपुरिया आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed