फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain wreaks havoc in Braj: 185 houses collapsed in agra one died Survey for compensation

ब्रज में बारिश का कहर: शहर से देहात तक 185 मकान गिरे, एक की मौत... नुकसान का हो रहा सर्वे; दिया जाएगा मुआवजा

Sat, 14 Sep 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

आगरा में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शहर से लेकर देहात तक 185 मकान गिर गए, जिसमें 120 पक्के और 65 कच्चे मकान शामिल हैं। एक युवक की मौत हुई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं। 

 

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Braj: 185 houses collapsed in agra one died Survey for compensation
बारिश में गिरे मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो दिन की भारी बारिश मकानों पर कहर बनकर टूटी। जिले में 185 मकान बारिश के कारण गिर गए। इनमें से 120 पक्के और 65 कच्चे मकान हैं। इनके अलावा 3 झोपड़ियां और 7 पशुशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश से गिरे मकानों के मलबे में दबकर एक की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी 6 तहसीलों में मकानों के गिरने का सर्वे कराया, जिसकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन




डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि जिले में 185 मकानों को क्षति पहुंची है। प्रशासन ने सहायता के लिए तहसील सदर, किरावली, एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह में सर्वे कराया, जिसके बाद 12.33 लाख रुपये की आर्थिक मदद लोगों के बैंक एकाउंट में भेजी गई है। मृतक आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता दी गई है। बारिश से गिरे मकानों में एक जनहानि खेरागढ़ में हुई है। प्रशासन ने 16,33,500 रुपये की सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन


फसलों के नुकसान का भी सर्वे शुरू
डीएम ने बताया कि भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सभी 6 तहसीलों में लेखपालों को भेजा गया है। ब्योरा एकत्र करने में 3-4 दिन का समय लग सकता है। सर्वे रिपोर्ट के बाद किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कच्चे मकान पक्के मकान मुआवजा राशि
सदर 01 02 17,000
किरावली 04 18 1,60,000
एत्मादपुर 22 24 2,44,000
खेरागढ़ 04 25 1,90,500
फतेहाबाद 25 17 4,40,000
बाह 14 18 1,82,000
कुल 65 120 12,33,500

एत्मादपुर, फतेहाबाद में नुकसान ज्यादा
बारिश से एत्मादपुर और फतेहाबाद में मकान ज्यादा गिरे हैं। एत्मादपुर में कुल 46 भवन गिरने की सूची दी गई है, जिनमें 22 कच्चे हैं। फतेहाबाद में 42 मकान गिरे हैं। सबसे ज्यादा आर्थिक सहायता भी फतेहाबाद में दी गई है। सदर तहसील में केवल दो पक्के मकान और एक कच्चा मकान गिरने की रिपोर्ट दी गई है, जबकि शहर में 8 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना थी। पुराने शहर में ब्रिटिश और मुगल काल के मकानों को नुकसान पहुंचा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed