{"_id":"66e27004054d26a47a0c64a7","slug":"rain-havoc-in-agra-five-houses-collapsed-in-peepal-mandi-kala-mahal-and-daresi-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बारिश का कहर: सात मकान गिरे, दो युवक नाले में बह गए...एक दर्जन हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बारिश का कहर: सात मकान गिरे, दो युवक नाले में बह गए...एक दर्जन हादसे
Thu, 12 Sep 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:07 AM IST
सार
आगरा में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से पीपल मंडी, काला महल और दरेसी में पांच मकान गिर गए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आगरा में बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी तेज बारिश आगरा में कहर बनकर बरस रही है। लोग घरों में कैद हैं। पुराने शहर में बारिश से 7 जर्जर खाली मकान गिर पड़े। कई मकान गिरासू हैं। लोहामंडी में दो बाइक सवार युवक नाले में बह गए। मुश्किल से उनकी जान बची। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में नाला ढहने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक नाले में गिर पड़ा। ट्रक चालक घायल है।
सरकारी दफ्तर खाली पड़े रहे। कर्मचारी देर से आए। सिकंदरा हाइवे से लेकर एमजी रोड, यमुना किनारा पर पानी भरा है। बुधवार रात मारुति एस्टेट चौराहा के पास सड़क के गड्डे में पानी भरने से कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज रोड पर भी सुबह बारिश में वाहन भिड़ गए। जिला प्रशासन ने खराब मौसम का हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों से जर्जर मकान, दीवार, बिजली खम्बो से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने आगरा मंडल में 11 से 13 सितंबर को भीषण बारिश की चेतावनी जारी की थी। बुधवार को दिन की शुरुआत हुई तो आसमान से रिमझिम फुहारें बरस रहीं थीं। आसमान में छाए बादल को देखकर लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बारिश की तीव्रता बढ़ती गई। पूरे दिन रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही।