Agra: गर्मी की छुट्टियों में बना लें घूमने का प्लान, रेलवे ने इन ट्रेनों में कोच बढ़ाए
रेलवे ने गर्मी में छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने के चलते ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं। जानें किस ट्रेन में बढ़ाए गए कितने कोच...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12495-12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल और कोलकाता से 7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक एक थर्ड एसी डिब्बा बढ़ाया है। गाड़ी संख्या 20489-20490 बाडमेर-मथुरा-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से एक अप्रैल से 30 अप्रैल और मथुरा से दो अप्रैल से एक मई तक एक फर्स्ट एसी और दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के कोच की वृद्धि की है।
ये भी पढ़ें - UP: कोरोना में पति व दो बेटों की जान गई...,अब दुकान भी छिनी; पीड़िता मांग रही रहम की भीख
इनमें भी बढ़ाए गए कोच
गाड़ी संख्या 19666-19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेल सेवा में उदयपुर से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक खजुराहो से तीन अप्रैल से दो मई तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी के कोच और गाड़ी संख्या 14866-14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेल सेवा जोधपुर से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक और वाराणसी सिटी से दो अप्रैल से एक मई तक तीन द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे भी बढ़ाए गए हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: अकाउंट वेरिफाई करना के लिए पूछा ओटीपी, लग गया 20 हजार रुपये का झटका