फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways has launched UTS on mobile app

रेलवे न्यूज: लाइन में नहीं लगें, मोबाइल एप से लें टिकट; शुरू हुई ये सुविधा

Sun, 15 Oct 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 10:24 AM IST
सार

आगरा मंडल में यूटीएस ऑन मोबाइल एप्लीकेशन पर नई सुविधा शुरू की गई है। अब लाइन में नहीं लगना होगा। मोबाइल एप से टिकट ले सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Railways has launched UTS on mobile app
रेलवे न्यूज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल एप्लीकेशन से टिकट प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें 3 फीसदी बोनस भी मिलता है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर टीम ने एप डाउनलोड करने को जागरूक किया।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यूटीएस ऑन मोबाइल एप लांच किया है। इसमें डिजिटल टिकटिंग, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देना है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग कर 20 किलोमीटर के दायरे में अनारक्षित यात्रा और प्लेटफार्म टिकट ले सकते है। एप्लीकेशन के वॉलेट के जरिये से रिचार्ज पर टिकट में 3 फीसदी बोनस भी मिलता है। गूगल प्ले स्टोर, विंडो स्टोर और एप्पल स्टोर पर यूटीएस नाम से एप उपलब्ध है, इनमें से किसी से भी एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: घर में हो रहा था ऐसा काम, पड़ोसियों को नहीं थी खबर; पुलिस के छापा मारते ही मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एप से ये हैं सुविधा :
- मोबाइल ऑफलाइन मोड में होने पर भी टिकट दर्शाया जा सकता है।
- प्रारंभिक स्टेशन से 30 मीटर और अधिकतम 20 किमी दायरे में टिकट बुक कर सकते हैं ।
- पेपर-पेपरलेस टिकट दोनों प्रकार के टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed