{"_id":"611658df8ebc3ee03551a93a","slug":"railway-two-special-trains-from-farrukhabad-to-kanpur-kasganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के यात्रियों को मिली सुविधा: नहीं करना होगा इंतजार, फर्रुखाबाद से कानपुर तक के लिए दो लिंक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के यात्रियों को मिली सुविधा: नहीं करना होगा इंतजार, फर्रुखाबाद से कानपुर तक के लिए दो लिंक ट्रेन
Sun, 15 Aug 2021 09:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Aug 2021 09:15 AM IST
सार
रेलवे ने फर्रुखाबाद कानपुर के बीच चलाईं हैं दो विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को अब फर्रुखाबाद से कानपुर तक के लिए दो लिंक ट्रेन मिल गई हैं। अब फर्रुखाबाद स्टेशन तक पहुंचने के बाद कानपुर जाने के लिए यात्रियों को अधिक समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा और फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंचते की कानपुर जाने वाली ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
रेलवे ने कासगंज से कानपुर के लिए दो जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, लेकिन यह ट्रेनें आरक्षित हैं। फर्रुखाबाद तक के लिए सिर्फ एक अनारक्षित ट्रेने चल रही हैं। इस ट्रेन से यात्री सिर्फ फर्रुखाबाद तक यात्रा कर सकते हैं। जबकि वहां से कानपुर तक के लिए उन्हें यात्रा के लिए विकल्प का सहारा लेना पड़ता था। क्योंकि आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट से यात्रा नहीं हो पाती थी। कासगंज से शाम 4:50 बजे चलने वाली यह अनारक्षित ट्रेन शाम 8:30 बजे तक फर्रुखाबाद पहुंच जाती है। उसके बाद कानपुर की ओर यात्रा के लिए कोई ट्रेन नहीं थी, लेकिन रेलवे ने फर्रुखाबाद कानपुर के बीच आरक्षित ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। वैसे तो दो अनारक्षित ट्रेनें फर्रुखाबाद से कानपुर के लिए चलेंगी, लेकिन रात 8:35 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होने वाली ट्रेन (संख्या 04136) का लिंक कासगंज से पहुंचने वाली अनारक्षित ट्रेन से सीधा जुड़ गया है।
विज्ञापन
कासगंज से अनारक्षित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को फर्रुखाबाद से कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा। शाम वाली ट्रेन से कानपुर तक लिंक जुड़ जाएगा - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
कासगंज: पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी, पति ने दिया घटना को अंजाम