{"_id":"611643fb8ebc3e787b55fb72","slug":"husband-killed-wife-in-kasganj-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी, पति ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी, पति ने दिया घटना को अंजाम
Fri, 13 Aug 2021 03:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिढ़पुरा के गंगसारा में पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सुन्नगढ़ी के धर्मपुर निवासी नेगश्री पुत्री धनपाल सिंह की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व प्रमोद पुत्र सुंदरलाल निवासी गंगसारा सिढ़पुरा के साथ हुई थी। आरोप है कि पति ने गुरुवार की रात नेगश्री की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी। जब इसकी सूचना उसके मायके पक्ष के लोगों को हुई तो उसका भाई लालाराम अन्य परिजनों के साथ गंगसारा पहुंच गया। जहां उसकी बहन मृतक अवस्था में चारपाई पर पड़ी मिली। जबकि ससुरालीजन फरार मिले। नेगश्री का शव देखकर चीत्कार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई ने पति, ससुरल सुंदरलाल, चाचा ससुर चतुरी एवं सास को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आगरा: पहेली बना एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवजात, आखिर कौन है बच्चे को भर्ती कराने वाला मुईन