फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway News: Special Trains Announced for Festive Rush in October and November

त्योहार पर घर जाना आसान: रेलवे ने चलाईं ये विशेष ट्रेन, आगरा होकर चलेंगी; जारी किया गया शेड्यूल

Mon, 12 Oct 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 09:16 AM IST
सार

पूजा पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अक्तूबर और नवंबर में विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें शकूरबस्ती-मानसी, उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर रूट की अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

 

विज्ञापन
Railway News: Special Trains Announced for Festive Rush in October and November
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूजा पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें शकूरबस्ती-मानसी, उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इनका संचालन अक्तूबर और नवंबर में होगा।
विज्ञापन


शकूरबस्ती-मानसी विशेष ट्रेन संख्या 04406 शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में 04405 मानसी से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को रवाना होगी। दोनों ओर आठ-आठ फेरे होंगे। ट्रेन में 14 सामान्य/स्लीपर और दो एसएलआर कोच होंगे।
विज्ञापन


उधना-जयनगर विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 09073 उधना से 18 और 25 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे और 09074 जयनगर से 20 और 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे चलेगी। दूसरी जोड़ी 09071 उधना से 18 और 25 अक्तूबर को दोपहर 3:45 बजे और 09072 जयनगर से 20 और 27 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। दोनों जोड़ी में 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस से 18 और 25 अक्तूबर को सुबह 4:30 बजे चलेगी। वापसी में 09084 गोरखपुर से 20 और 27 अक्तूबर को रात 10:45 बजे रवाना होगी। इसमें भी 22 कोच होंगे।


प्रमुख ठहराव: ट्रेनों के मार्ग में टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, झांसी, बीना, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशन शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले रेल मदद, एनटीईएस ऐप या आधिकारिक पूछताछ सेवा से समय-सारणी की पुष्टि करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed