फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid on counterfeit pesticides manufacturing factory in mathura

नकली कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, 50 लाख का माल बरामद

Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
सार

  • सौंख क्षेत्र के गांव लालपुर में कई महीने से तैयार की जा रही थीं नकली दवाएं और बीज, फैक्टरी से केमिकल और पैकिंग मशीन भी मिली

विज्ञापन
raid on counterfeit pesticides manufacturing factory in mathura
फैक्टरी से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के सौंख क्षेत्र में नकली कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाभोड़ हुआ है। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में करीब 50 लाख रुपये कीमत की नकली दवाएं, इनमें उपयोग किए जाने वाले रसायन, रेपर, और पैकिंग मशीन बरामद की गई हैं। मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट की वारदात का खुलासा, नौकरानी की साजिश से सहमा परिवार
विज्ञापन



जनपद स्तर पर बड़ी मात्रा में किसान कृषि के लिए कीटनाशक दवाओं का उपयोग करते हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए गांव लालपुर में ओम प्रकाश के मकान में नकली कीटनाशक दवा और बीज तैयार किए जा रहे थे। नकली माल को आसपास क्षेत्र के साथ जनपद भर में विभिन्न दुकानों के माध्यम से बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोगों को हिरासत में लिया

किसी ने इसकी जानकारी कृषि विभाग को दे दी। इसके बाद कृषि रक्षा इकाई की टीम ने जानकारी जुटाई और विभूति चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के साथ पहुंची कृषि विभाग की टीम को देखकर गांव में खलबली मच गई।

टीम ने ओमप्रकाश के मकान में बड़ी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाएं, बीज और इन्हें तैयार करने में प्रयुक्त रसायन, रेपर और मशीन मिले, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि नकली कीटनाशक दूसरे जिलों में सप्लाई किया जाता था। 

खेत में नाग-नागिन के जोड़े का 'डांस'... देखकर दंग रह गए ग्रामीण, यहां देखिए तस्वीरें

इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी ने बताया कि फैक्टरी से करीब 50 लाख रुपये कीमत की दवाएं और बीज के साथ पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है। साथ ही सात लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। ओमप्रकाश और उसके बेटे गोविंदा व धर्मेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed