फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raghu Brij Healthcare Hospital successfully undergoes surgery for an 11 kg tumor, giving the woman a new lease of life.Raghu Brij Healthcare Hospital successfully undergoes surgery for an 11 kg tumor, giving the woman a new lease of life.

Agra News: रघु बृज हेल्थ केयर हॉस्पिटल में 11 किलो के ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिली नई जिंदगी

Mon, 03 Aug 2026 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raghu Brij Healthcare Hospital successfully undergoes surgery for an 11 kg tumor, giving the woman a new lease of life.Raghu Brij Healthcare Hospital successfully undergoes surgery for an 11 kg tumor, giving the woman a new lease of life.
हेल्थकेयर की फोटो आगरा के लिए 
आगरा। कमला नगर स्थित रघु बृज हेल्थ केयर हॉस्पिटल में एक महिला को 11 किलोग्राम के दो बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी के बाद नई जिंदगी मिली है। महिला मोटापे, तेजी से वजन बढ़ने और सांस लेने में गंभीर परेशानी से जूझ रही थी। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। हॉस्पिटल की डायरेक्टर और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा शर्मा ने यह जटिल सर्जरी की। उन्होंने बताया कि महिला पिछले तीन महीनों से इन समस्याओं से परेशान थी। जांच में अंडाशय में 9 और 2 किलोग्राम के दो ट्यूमर का पता चला। ये ट्यूमर पेट और फेफड़ों के बीच की झिल्ली को दबा रहे थे, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया था। सर्जरी के बाद महिला की सेहत में काफी सुधार हुआ है। डॉ. शैलजा शर्मा एम्स और सफदरजंग अस्पताल जैसे संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। डॉ. शैलजा शर्मा ने बताया कि अस्पताल में बच्चेदानी का कैंसर, रसौली और अंडाशय के ट्यूमर का इलाज आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ दुबे ने भी अस्पताल में उपलब्ध उपचार तकनीकों और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

हेल्थकेयर की फोटो आगरा के लिए 

हेल्थकेयर की फोटो आगरा के लिए 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed