फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Race Begins for Acting Principal at Agra College After High Court Stay on Appointment

Agra College: आगरा कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी पर फिर घमासान, कार्यवाहक बनने की दौड़ शुरू

Sat, 25 Jul 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

आगरा कॉलेज प्राचार्य पद का मामला 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए निर्धारित है। नए सत्र और प्रवेश प्रक्रिया के बीच कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति अब कॉलेज प्रबंध समिति के निर्णय पर निर्भर करेगी।
 

विज्ञापन
Race Begins for Acting Principal at Agra College After High Court Stay on Appointment
आगरा कॉलेज आगरा 

विस्तार

आगरा कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी का विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। पूर्व प्राचार्य डॉ.अनुराग शुक्ला की याचिका के आधार पर वर्तमान प्राचार्य की नियुक्ति संबंधी सभी आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होनी है। इसी के साथ कार्यवाहक प्राचार्य के लिए वरिष्ठ शिक्षक दावेदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार
विज्ञापन



बिना प्राचार्य के कॉलेज में शैक्षिक गतिविधि प्रभावित हो सकती है। इस समय कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के साथ नए सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में प्राचार्य पद खाली होने से कई मामले अटक सकते हैं। इस स्थिति में कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात


कार्यवाहक प्राचार्य पद के लिए गणित विभाग के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव ने कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त को मांगपत्र सौंपा है। उनका कहना है कि 18 दिसंबर, 2024 को उन्हें प्रबंध समिति ने कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था। इस पद पर 21 मार्च, 2025 तक कार्य किया था। उन्होंने कॉलेज में सबसे वरिष्ठ शिक्षक होने का दावा किया है। कॉलेज में पिछले कई साल से प्राचार्य पद को लेकर लड़ाई चल रही है। डॉ. मनोज कुमार रावत का मामला भी कोर्ट में गया था। अब कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती समिति के निर्णय पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें -   आगरा मेट्रो का नया अपडेट: शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed