फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rabi crops are not getting water, farmers are worried

Agra News: रबी की फसलों को नहीं मिल रहा है पानी, किसान परेशान

Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rabi crops are not getting water, farmers are worried
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम बनूपुरा, हरथरा, जखा, चौपारा, चौंपाया को जाने वाले रजवाहा में तीन माह से पानी नहीं आया है। किसानों को रबी की फसल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। रजवाहा सूखा है। खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों, आलू, मटर, चकोरी आदि फसल सूख रही हैं। किसानों को महंगे डीजल से सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों ने रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग की अधिशासी अभियंता से की है।किसानों का कहना है कि अब रबी की फसलों को सिंचाई की जरूरत है। गेंहू की फसल को पानी न मिलने से प्रभावित हो रही है। किसानों को निजी नलकूपों और डीजलपंप सेटों से सिंचाई करनी पड़ रही है। यह सिंचाई महंगी होती है और इससे फसलों की लागत बढ़ती है। जिसका असर किसानों की आय पर होता है। किसान फसलों को सूखने से बचाने के लिए महंगी सिंचाई के लिए मजबूर हो रहे हैं। रजवाहा में पानी छोड़े जाने की मांग करने वालों में केशवदेव, राजकुमार, रंजीत, संदीप, मुलायम, इलियास, शेलेंद्र, रामदत्त आदि शामिल हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed